फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम के अचानक करवट लेने के साथ ही क्षेत्र में तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इसके साथ ही कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे किसानों की धुकधुकी बढ़ गई। जो गेहूं की फसल खेतों में खड़ी थी उसे भी नुकसान पहुंचने का अनुमान है।दोपहर में ही अचानक बादल छा गये और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। इससे कई किसान अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े। जिन किसानों के खेतों में गेहूं पका खड़ा था उन किसानों की चिंता बढ़ गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बारिश के साथ ही मटर आकार के ओले गिरे। भोजपुर के अलावा आस पास के गांव में ओले गिरने से किसानों को नुकसान होने का अंदेशा है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह से खराब रहा तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। भोजपुर प्रधान भुवन चंद्र बरतरिया ने बताया क...