गाजीपुर, मई 9 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे अचानक बारिश के साथ ओले पड़े। आसमान से गिर रहे पत्थर का साइज सौ ग्राम तक रहा। इससे गोसलपुर, पहदरियां और भट्ट सराय गांव प्रभावित हुआ। गोसलपुर में नीम का पेड़ गिरने से सुरेंद्र राम का घर क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरने से देवेंद्र राम और अमरजीत के घरों को भी नुकसान पहुंचा। क्षेत्रीय लेखपाल प्रभावित गांवों में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर में अचानक मौसम बदला। दोपहर लगभग डेढ़ बजे तेज हवा के साथ बारिश होना शुरू हो गया। इसके साथ ही आसमान से ओले गिरने शुरू हो गए। यह भी पढ़ें- मधेपुर व लखनौर प्रखंड में आंधी-तूफान व बारिश से मची तबाही, जमकर गिरे ओले अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक आसमानी पत्थरों ने रफ्तार पकड़...