तेज बारिश के साथ ओले गिरे
नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिले के कई इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गर्मी से राहत मिली और नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण भी कम हो गया। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दोपहर तीन बजे के बाद से काले बादल घिरने लगे, जिससे कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज बारिश के साथ ओले गिरे। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव हो गया। हालांकि, इससे कोई परेशानी नहीं हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चार से छह मई के बीच भी बारिश की संभावना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.