तेज बारिश के बीच शराब की दुकान के विरोध में डटी रहीं महिलाएं
नैनीताल, अप्रैल 8 -- गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर रातीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। तेज बारिश के बावजूद महिलाएं धरना प्रदर्शन पर डटी रहीं। प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।महिलाओं ने कहा कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वे अपना धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगी। उनका कहना है कि नैनीताल के मंगोली और बजून में शराब की दुकान न खोलने को लेकर लिखित आश्वासन दिया जा चुका है, तो रातीघाट के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि बिना लिखित आश्वासन के आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जे.डी. कत्यूरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी साफ कहा कि जब तक शराब की दुकान बंद नहीं होती, तब तक आंदोलन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.