मिर्जापुर, जुलाई 24 -- लहगंपुर (मिर्जापुर) l क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेही में गुरुवार की रात हुई तेज बारिश के दौरान एक रिहायशी खपरैल मकान भर भरा कर गिर गया। हादसे के समय घर के दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मकान गिरने से खपरैल घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, कूलर, बक्सा, चारपाई समेत अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। लालगंज विकासखंड क्षेत्र के रेही गांव निवासी भोला शर्मा पुत्र स्वर्गीय मुरारी शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि रात में भोजन करने के बाद परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण खपरैल मकान अचानक भर भरा कर गिर पड़ा। पीड़ित परिवार ने हल्का लेखपाल को सूचित किया है। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आंकलन कराकर आर्थिक सहायता की मांग की...