हरदोई, सितम्बर 27 -- बेनीगंज। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित है। खेतों में खड़ी बाजरा, मक्का और मूंगफली की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगह फसलें जमीन पर गिरकर खराब हो गई हैं। वहीं कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में शुक्रवार को कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से चार भैंसों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गईं। पिपरी गांव निवासी राजेंद्र यादव दूध का कारोबार करते हैं। उनकी कच्ची दीवार अचानक गिर गई और उसके पास बंधी छह भैंसें मलबे में दब गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से मलबा हटाकर पशुओं को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारिश से फसलें चौपट, कच्चे घरों पर मंडरा रहा संकट चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो घायल मिलीं। हादसे के बाद...