बागेश्वर, मई 3 -- देवेंद्र पांडे,बागेश्वर। जिले में रविवार को हुई तेज बारिश और आंधी ने डिग्री कालेज मैदान में शादी समारोह की तैयारियों पर पानी फेर दिया। महिला संगीत और विवाह कार्यक्रम के लिए लगाया गया टेंट तेज आंधी के चलते उड़ गया। किचन के लिए लगाए गए टिन और अन्य सामान भी बिखर गए। फास्ट फूड के लिए लगाई गई प्लेटों का पता हीं नहीं चल पाया। इससे कार्यक्रम आयोजकों के साथ टेंट व्यवसायी को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। मैदान में एक शादी समारोह के तहत महिला संगीत कार्यक्रम आयोजित होना था, जिसके लिए बड़े स्तर पर टेंट और किचन की व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- बांका में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और आंधी के आसार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते टेंट उखड़ गया और किचन में लगाए गए टीन भी उड़ गए। टेंट व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.