उन्नाव, फरवरी 3 -- उन्नाव। सूर्योदय के बाद ही मंगलवार सुबह आसमान में काले घने बादल छा गए और मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और झमाझम बारिश ने दिनभर जनजीवन प्रभावित किया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की तुलना में दो डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट आई। धौरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक धीरज ने बताया कि देर रात पश्चिमी विक्षोभ और एंटी-साइक्लोन के आपसी प्रभाव से बादलों की शृंखला बनी, जिसके चलते बारिश हुई। उन्होंने आगे कहा कि अगले एक-दो दिन मौसम का मिजाज ऐसे ही बदलता रहेगा। कभी धूप, तो कभी तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। मोहान, सफीपुर, हसनगंज और बांगरमऊ में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि शुक्लागंज, शहर और बीघापुर में हल्की बूंदाबांदी रही। बारिश और सर्द हवाओं के कारण स्कूल, दफ्तर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.