हापुड़, मार्च 23 -- क्षेत्र में बारिश और बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में अचानक हुई बारिश और बादलों की तेज गरज के कारण खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की पकी फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा किसानों के सिर खतरा मडराने लगा है। पिछले कुछ घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण धौलाना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गेहूं और सरसों की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। खेतों में लहलहाती सुनहरी फसल अब जमीन पर बिछ गई है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। तेज हवा के झोंकों ने तैयार खड़ी गेहूं की फसल को जमीन पर सुला दिया है। जलभराव और फसल के गिरने के कारण किसानों को अब दाने काले पड़ने और सड़ने का डर सता रहा है। जो फसल कुछ ही दिनों में कटकर घर आने वाली थी, वह अब मिट्टी में मिल चुकी है। स्थानीय किसानों का क...