अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। पूर्व में हुई बारिश की मार से किसान उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार को फिर से उन पर आसमान टूट पड़ा। दोपहर में तेज हवाओं के साथ होने वाली बौछार ने पकी हुई फसल को चौपट कर दिया। खेत में कटी फसल जलमग्न हो गई। किसान चारों तरफ से घिर गए हैं। न तो खेत में रखी फसल सुरक्षित है और न ही मंडियों में पहुंची। छर्रा क्षेत्र में बारिश किसानों पर आफत बनकर बरसी। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर फसल खेतों में ही रख छोड़ी थी, उनकी फसल बारिश से भीगकर खराब हो रही है। वहीं जिन किसानों ने किसी तरह अपनी फसल को मंडी तक पहुंचा दिया था, वह भी भीग गई। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि उनके करीब 10 बीघा गेहूं खेत में कटा पड़ा है, लेकिन बारिश के चलते बालियां काली पड़ने लगी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अगर इसी तरह नमी बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.