लखीसराय, दिसम्बर 14 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। रेलवे अंडरपास के रास्ते जैतपुर पंचायत के गढ़टोला एवं टालक्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां कार्यरत चिकित्सक उज्जवल कुमार द्वारा उनका समुचित उपचार किया गया। घायल महिला की पहचान जैतपुर पंचायत के गढ़टोला निवासी बालेश्वर यादव की 65 वर्षीय पत्नी फुलिया देवी के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार, फुलिया देवी बड़हिया बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण महिला के कमर में गंभीर चोट के साथ गहरे जख्म पाए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.