तेज बहाव में बहा कांवड़िया, पीएसी आपदा राहत दल ने बचाई जान
रुडकी, अगस्त 9 -- कांवड़ वापसी के दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए नगर निगम घाट पर नहर में नहाना नेपाल निवासी एक शिवभक्त को भारी पड़ गया। नहाते समय वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। मौके पर तैनात 40वीं पीएसी आपदा राहत दल के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार नेपाल के महेंद्रनगर निवासी वीरभद्र जोशी (44) वर्तमान में रामनगर स्थित भल्ला भोजनालय में ठहरे हुए थे। रविवार दोपहर वह कांवड़ यात्रा से वापसी के दौरान गर्मी के कारण नगर निगम घाट पर रुके और नहर में नहाने लगे। इसी दौरान वह तेज बहाव में बहने लगे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में तेज बहाव में फंसे तीन कांवड़ियों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात 40वीं पीएसी आपदा राहत दल के सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक ने तत्काल कार्रवाई की।राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.