आरा, सितम्बर 2 -- सरैया-केशोपुर मुख्य मार्ग पर नेकनाम टोला गांव के समीप हुआ हादसा बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सरैया-केशोपुर मुख्य मार्ग पर नेकनाम टोला गांव के समीप बुधवार को बाढ़ के पानी में सवारियों से भरी एक छोटी नाव अचानक पलट गई। नाव पर आठ लोग सवार थे। नाव पलटते ही सभी लोग बाढ़ की मुख्य धारा में बहने लगे। तेज बहाव के बीच सभी लोग पानी में तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

रेस्क्यू अभियान हालांकि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर पानी की तेज धारा में फंसे सभी आठ लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि नेकनाम टोला गांव के आठ लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए नाव से केशोपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के सम...