गोपालगंज, जनवरी 8 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार को धूप तो निकली, लेकिन बर्फीली पछुआ हवाओं ने उसकी गर्माहट को पूरी तरह बेअसर कर दिया। सुबह से ही सर्द हवा चलने के कारण लोग धूप में बैठकर भी ठिठुरते नजर आए। गुरुवार की भोर में ठंड का असर सबसे अधिक रहा। पूरे दिन करीब 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से काफी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी तक शीतलहर का असर बना रहेगा और फिलहाल ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है।आसमान साफ रहने और धूप निकलने के बावजूद बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का सितम जारी रहा। 11 जनवरी के बाद ही मौसम के मिजाज में कुछ नरमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हवा ने बढ़ाई गलन, कंपकंपी में बीता दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.