प्रधान संवाददाता, जुलाई 25 -- बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह शनिवार सुबह बिहार बंद के दौरान छात्र आंदोलन में पहुंचे थे। दोपहर के समय उन्हें पुलिस ने पकड़कर छोड़ दिया था, फिर उन्हें फिर से पुलिस ने हिरासत मे ले लिया गया। शनिवार शाम को पुलिस उन्हें पटना में अलग-अलग जगह लेकर पहुंची। जेजेडी सूत्रों के हवाले से उनकी गिरफ्तारी की दावा किया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक तेज प्रताप पुलिस हिरासत में ही रहे। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर शनिवार को पटना में आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स का समर्थन करने तेज प्रताप यादव गांधी मैदान पहुंचे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह समर्थकों के साथ गांधी मैदान के जेपी गोलंबर होते हुए रामगुलाम चौक पहुंच...