तेज प्रताप यादव बेऊर जेल से रिहा हुए, छात्र आंदोलन के दौरान पटना पुलिस ने किया था गिरफ्तार
पटना, जुलाई 28 -- बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पटना के बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें नीट पेपर लीक मामले में हुए छात्र आंदोलन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। बिहार बंद के दौरान उनपर छात्रों को पुलिस पर हमले के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया था। बता दें कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों से केंद्र सरकार की सहमति बनने के बाद बिहार सरकार ने भी नीट पेपर लीक आंदोलन से जुड़े केस वापस लेने का फैसला लिया है। तेज प्रताप यादव को मंगलवार शाम बेऊर जेल से रिहा किया गया। जेल से बाहर आते ही उनके समर्थकों का उत्साह बढ़ गया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.