पटना, जून 23 -- राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के साथ साया की तरह रहने वाले पीए मोतीलाल राय भी साथ छोड़ गए हैं। जनशक्ति जनता दल चीफ तेज प्रताप ने मोतीलाल के खिलाफ पार्टी फंड के 20 लाख नकद समेत बहुत सारा सामान चुराने का आरोप लगाकर थाने में केस कर दिया है। चोरी गए सामान में 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईपैड, मैकबुक, जेवर वगैरह शामिल है। तेज प्रताप का आरोप है कि मोती यह सब एक बैग में लेकर रात में उनके आवास से दीवार फांदकर भाग गया। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि पार्टी फंड का 20 लाख रुपया, गहना मोबाइल आदि की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से करीब...