तेज प्रताप यादव के घर चोरी के गवाह ड्राइवर और पत्नी को मिली धमकी, आकाश यादव का उछला नाम
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 28 -- राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनतांत्रिक परिषद (जेजेपी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के गवाहों ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी मिली है। तेज प्रताप यादव के चालक अनिल कुमार यादव और उनकी पत्नी ने इस मामले में अब सुरक्षा की भी मांग कर दी है। दोनों का आरोप है कि उन्हें गवाही से पीछे हटने के लिए धमकी मिली। दोनों ने शुक्रवार को गर्दनीबाग थाना में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। दावा किया गया है कि चालक अनिल कुमार की पत्नी रंजू देवी गुरुवार की रात अकेली घर पर थीं। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उनसे अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने चोरी के मामले में गवाही नहीं देने की चेतावनी दी। आरोप है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.