पटना, दिसम्बर 12 -- पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद जनशक्ति जनता दल के बैनर तले महुआ से चुनावी मैदान में उतरे तेज प्रताप यादव ने अब अपनी पार्टी का विस्तार करने का निर्णय लिया है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। विधानसभा चुनाव में तीसरे पायदान पर रहकर करारी हार झेलने वाले तेज प्रताप ने शुक्रवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की। अब तक सरकारी आवास (26 एम स्ट्रैंड रोड) खाली नहीं करने वाले तेज प्रताप ने कहा कि पार्टी अब बिहार तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। बिहार में शुरू सदस्यता अभियान को जल्द ही ऑनलाइन मोड में शुरू किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके। पार्टी का मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.