तेज प्रताप के घर लालू, मीसा और रोहिणी आए; तेजस्वी रहे गायब, महाअष्टमी पर हुई पूजा
पटना, अक्टूबर 19 -- बिहार समेत पूरे देश में शारदीय नवरात्र की धूम है। दुर्गा पूजा पर पटना से एक बेहद ही खास तस्वीर नजर आई। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अचानक सोमवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के घर पहुंचे। दरअसल तेज प्रताप यादव के पटना के आवास 42A, हार्डिंग रोड पर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। महाअष्टमी के दिन लालू प्रसाद यादव अचानक तेज प्रताप यादव के घर पहुंचे। लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्या भी थीं। सभी ने यहां माता दुर्गा की प्रतिमा के पास पूजा-अर्चना की है। लेकिन तेज प्रताप यादव के छोटे भाई तेजस्वी यादव कहीं नजर नहीं आए। तेज प्रताप यादव के घर लालू प्रसाद यादव द्वारा की गई पूजा-अर्चना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लालू प्रसाद या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.