मोतिहारी, जुलाई 14 -- तेतरिया। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बुधवार को मधुबन प्रखंड के गड़हिया बाजार पर आम सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी पुरी कर ली गई है। उक्त जानकारी मधुबन विस के पूर्व प्रत्याशी सह जनशक्ति जनता दल के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने देते हुए बताया कि सभा में महताब आलम सहित कई नेताओं शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...