बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों तेज पछुआ हवा के कारण गेहूं की कटनी प्रभावित हो रही है। पिछले माह आई आंधी और तेज बारिश ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया था। कई खेतों में फसल जमीन पर गिर गई थी जिसे काटना अब किसानों के लिए बड़ी चुनौती है। भगतपुर के किसान राकेश सिंह, दीपक सिंह, जितेंद्र नारायण सिंह, रंजीत सिंह, ललन सिंह, मनसेरपुर के किसान रणवीर सिंह, अवधेश सिंह, रजनीकांत सिंह, गुड्डू सिंह, मीरअलीपुर के किसान राजेश सिंह का कहना है कि गिरी हुई फसल की कटनी सामान्य फसल की तुलना में अधिक समय और मेहनत मांगती है। ऐसे में मजदूरों की कमी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। मजदूरों के अभाव में कटनी का कार्य धीमी गति से चल रहा है जिससे समय पर फसल नहीं कट पाने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के किसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.