मोतिहारी, दिसम्बर 19 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर गए। लगातार तेज पछुआ हवा चलने से लोग कंपकंपा उठे हैं। शुक्रवार सुबह में कोहरा छाए रहने से कनकनी अधिक रही। दिन चढ़ने के साथ आसमान में धुंध छाए रहने से दिनभर धूप नहीं निकली। लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। घरों में अलाव जला ठंड से राहत की जुगत में जुटे रहे। ठंड अधिक बढ़ने से घरों में बिजली हीटर का प्रयोग बढ़ गया है। लोग दिनभर गर्म वस्त्र पहने अपने दिनचर्या में व्यस्त दिखे। ठंड से दिनभर राहत नहीं मिली। शाम होते फिर धुंध छाए रहने से ठंड का जोर बढ़ गया। बाहर निकले लोग जल्दी में अपने घरों की ओर लौटने लगे। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बदल गया मौसम का मिजाज : विगत तीन दिनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.