बांका, अप्रैल 4 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंगारू जबड़ा पंचायत के हथिया गांव में शुक्रवार को लगी भीषण आग ने दो घर पूरी तरह जल गया। अगलगी में राजेश खैरा पिता जगदेव खैरा तथा कांग्रेस खैरा पिता गुल्ली खैरा के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घर से उठता धुआँ देखकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन हवा की तीव्रता ने आग को और भड़काया। स्थिति गंभीर होती देख स्थानीय पवन राय, रोहित शर्मा, राकेश कुमार, गोलू कुमार और रोशन कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कमान संभाली। रोशन कुमार के घर की मोटर से पानी की तेज बौछार कर युवाओं ने आग को आगे फैलने से रोक लिया, जिससे पूरा टोला बच गया। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर नियंत्रण पा लिया था। इस हादसे में दोनों परिवारों की लाखों की संपत्ति, अनाज, कपड़े, फर्नीचर से ...