हाजीपुर, जनवरी 4 -- महुआ,एक संवाददाता तेज पछुआ हवा के साथ बढ़ी कनकनी में अलाव हर तबके के लोगों के लिए सहारा बना। रविवार की सुबह में थोड़ी स्थिति सामान हुई और सूरज दिखाई दिया तो लगा कि दिन अच्छा होगा लेकिन कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके कारण गांव के यतीम बस्तियों से लेकर शहर तक लोगों के लिए अलाव एक बड़ा सहारा बना और लोग दिनभर उसके पास बैठे रहे। इस प्रतिकूल मौसम में सबसे ज्यादा मजदूर,रिक्शावाला, ठेलावाला, खोमचा वाले, फुटपाथी दुकानदार और किसानों को परेशानी आ रही है। दैनिक मजदूरों को इस भीषण ठंड में घर से निकलकर काम करना मुश्किल हुआ। हालांकि दैनिक मजदूर अगर काम नहीं करेंगे तो शाम का चूल्हा जलना मुश्किल हो जाएगा। जिस कारण उन्हें प्रतिकूल मौसम में भी काम पर निकलना मजबूरी बन रहा है। किसान बताते हैं कि चाहे मौसम जो हो अभी गेहूं, तंबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.