संतकबीरनगर, अप्रैल 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को महुली व बेलहर क्षेत्र में तीन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। आग की घटनाओं में 14 बीघा गेहूं की फसल जल गई। एक स्थान पर बाग में आग लग गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर आग की घटनाओं पर काबू पाया। मौसम में हुए बदलाव के साथ अचानक हवा के झोंकों ने आग की घटनाओं को और खतरनाक बना दिया। महुली क्षेत्र के ग्राम जोतिखापुर सीवान में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। डायल 112 भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की इस घटना में समीउल्लाह पुत्र मुहम्मद हुसैन, नवीरसुल पुत्र ...