गंगापार, फरवरी 14 -- मांडा, संवाददाता। मौसम साफ और तेज धूप निकलने के चलते मांडा सीएचसी के ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई, लेकिन फंगल इंफेक्शन के मरीजों की भरमार होने लगी है। दिन रात के मौसम में अंतर के चलते बीपी और शुगर के मरीज भी इस समय काफी एहतियात बरतें। एक पखवाड़े पहले तक दिन में बूंदाबांदी और बादल के कारण सीएचसी के ओपीडी में मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई थी, लेकिन पिछले तीन, चार दिनों से दिन में मौसम साफ होने के कारण सीएचसी के सभी ओपीडी में मरीजों की भरमार होने लगी है, लेकिन सर्दी, बुखार के मरीज कम हो गए हैं। औसत दो से ढाई सौ मरीज प्रतिदिन ओपीडी का लाभ उठा रहे हैं। शनिवार को मांडा सीएचसी के चार ओपीडी में 244 मरीज देखे गये। अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार के कम इंफेक्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.