एटा, मई 19 -- तापमान में हो रही वृद्धि से त्वचा रोग बढ़ रहे हैं। तेज धूप से सनबर्न एलर्जी के मरीजों में वृद्धि हो रही है। ओपीडी में प्रतिदिन सनबर्न के 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे है, जिनको त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. प्रिया कुशवाह मरीजों को उपचार को परामर्श दे रही है। त्वचा रोग चिकित्सक ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 450 से अधिक रोगियों ने पहुंचकर उपचार लिया है। इसमें सबसे अधिक फंगल इन्फेक्शन के 150 और सनबर्न के 100 से अधिक मरीज रहे है। इसके अलावा खाज-खुजली, सोरायसिस, लैप्रोसी, चेहरे के दाने के मरीज आ रहे हैं। सनबर्न एलर्जी सूरज की सीधी किरणों पड़ने से होती है। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज: तेज धूप और बढ़ते यूवी इंडेक्स से स्किन रोगियों की संख्या बढ़ी जिससे बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय सीधी धूप से बचाव करना चाहिए। जिससे वह इस बीमारी का शिका...