कटिहार, अप्रैल 24 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह से ही तेज धूप, गर्म हवा और उमस भरी गर्मी से कृषि कार्यों पर प्रतिकूल असर हो रहा है l खासकर मखाना की खेती करने वाले किसानों की परेशानी अधिक बढी है l रही सही कसर बिजली कटौती ने पूरी कर दी है l बिजली की अनियमित आपूर्ति से किसान पटवन के लिए विद्युत चालित पम्प का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं l डीज़ल पम्प सेट से पटवन करने से किसानों को लागत अधिक आती है l इस बार तेज गर्मी असमय और तीव्र रूप से पड़ रही है l जून माह में पड़ने वाली गर्मी अप्रैल माह में ही कहर बरपा रही है l तेज गर्मी के कारण खेत सूखने लगा है l पोखर और जलाशय में भी पानी का स्तर लगातार कम हो रहा है l मखाना किसान मुकेश मंडल, एजाजुल, अमित कुमार, मनोज महलदार ने कहा कि मखाना के लिए कम से कम चार फीट पानी मानक के अनुरूप होना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.