शामली, अप्रैल 22 -- शामली। इस साल की भीषण गर्मी और तेज धूप ने आंखों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों तक मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप के कारण आंखों में जलन, धुंधलापन, और आंखे लाल होने जैसी समस्याऐं आ रही है। आंखों के मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। गर्मी के इस मौसम में जहां अधिकांश लोग गर्मी से बचने के लिए छांव की तलाश कर रहे हैं, वहीं तेज सूरज की किरणों का सामना करने वाले लोगों के लिए यह एक गंभीर समस्या बन गई है। यह भी पढ़ें- नेत्र स्वास्थ्य योग कार्यशाला में दिए टिप्स पानी की कमी, वातावरण में नमी की कमी और धूल का बढ़ना आंखों के लिए और भी अधिक नुकसानकारी साबित हो रहे हैं। लोग आंखों में जलन, आंखों की लाली, चक्कर आना और धुंधलापन जैसी समस्याओं से ...