नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे सर्दियों की विदाई की भूमिका बनने लगी है। दिनभर खिली धूप के चलते शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा रहा। अगले दो दिनों में भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली की हवा लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और धूप निकल आई। दिन के ज्यादातर समय तेज धूप रही। हालांकि, तेज हवाओं के चलते हल्की सर्दियों का अहसास बना रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.