तेज धूप से चढ़ा पारा, अगले तीन दिन सताएगी गर्मी-उमस
बरेली, जुलाई 31 -- तेज धूप से तापमान बढ़ गया है और इससे गर्मी-उमस ने लोगों को खूब सताया। खासकर दोपहर में धूप के चलते लोग उमस से बेहाल रहे। दिन में अधिकतम तापमान 34.3 और रात में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि तीन दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उसके बाद बारिश के आसार हैं। गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया। दिन में कई बार आसमान में बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। धूप की वजह से गर्मी-उमस का असर जरूर बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: पांच मिलीमीटर बारिश से मिली राहत मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को भी धूप की वजह से तापमान में इजाफा हो सकता है। आसमान में बादल छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.