नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास अभी भी बना हुआ है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा साफ हो गया और धूप निकल आई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। एक दिन पहले की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। एक दिन पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 58 से 100 फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.