तेज धूप से आंखों में जलन और त्वचा संबंधी हो रहीं बीमारी
बागपत, मई 21 -- बागपत। गर्मी और चिलचिलाती तेज धूप की तपिश जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे ही लोगों में आंखों से लेकर त्वचा संबंधित समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। आंखों में जलन, आंखों में खुजली होना या लालपन की परेशानी बढ़ने के साथ ही शरीर में खुजली और एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। ओपीडी में आंखों से लेकर त्वचा संबंधी बीमारी से पीड़ित प्रतिदिन 80 से 120 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को गर्मी को देखते हुए बचाव की सलाह दी जा रही है। इन दिनों अस्पतालों में तेज धूप की किरणों से मोतियाबिंद और टेरेजियम जैसे कई तरह के नेत्र रोगियों के अलावा एलर्जी से आंखों में जलन, खुजली होने के साथ लाली और आंखों से पानी बहने की समस्या के शिकार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें कामकाजी युवाओं व बच्चों की संख्या अधिक है। बच्चों के साथ ही फील्ड जॉब करने वाले लोगों को ज्यादा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.