तेज धूप व गर्मी के साथ पारा हुआ 38 के पार
हमीरपुर, मई 10 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौसम के बदलाव के चलते दस दिनों तक गर्मी से राहत के बाद धूप की तपिश फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ अब पारा 38 के पार हो गया। जिससे लोग दिन में धूप में निकलने से कतराने लगे हैं।अप्रैल माह में 27 अप्रैल तक झुलसा देने वाली धूप व लू के थपेड़ों के कारण जनमानस बेहाल था। मगर अगले दिन से आसमान में बादल व बूंदाबांदी का दौर शुरू हो जाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। जिससे अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री पर आ गया था। यह भी पढ़ें- पारा चढ़ने से बढ़ी गर्मी, लोग परेशान मगर विगत तीन दिनों से निकल रही तेज धूप ने एक बार फिर से गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। जिसके चलते रविवार को पूरे दिन सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छाया रहा। शाम 5 बजे के बाद ही सार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.