तेज धूप व उमस ने किया बेहाल, पारा 38 के पार
सीतामढ़ी, जून 4 -- सीतामढ़ी। जिले में जारी भीषण गर्मी व प्रचंड धूप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर गांव तक के लोगों ने भीषण गर्मी एवं तीखी धूप के कारण अपनी दिनचर्या बदल दी है। इधर बढ़ रहे तापमान के कारण पारा 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉ. प्रसाद ने बताया कि उमस की वजह से गर्मी का अनुभव करीब-करीब 46 डिग्री जैसा हो रहा था। यह भी पढ़ें- तेज धूप व उमस ने किया बेहाल, पारा 38 के पार इससे लोगों में बेचैनी ज्यादा हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार 8 जून तक जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। इसके चलते स्थिति यह है कि दिन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.