तेज धूप में 16 किलोमीटर की दौड़, बिहार पुलिस के ट्रेनिंग कैंप में बेहोश होकर गिरे 6 बीसैप जवान
डेहरी, जून 9 -- बिहार में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का असर अब सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण पर भी देखने को मिल रहा है। रोहतास जिले के डेहरी स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी-2) परिसर में मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से आधा दर्जन प्रशिक्षु जवान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद ट्रेनिंग कैंप में अफरातफरी मच गई। चार जवानों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो का इलाज डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीएसएपी-2 में प्रशिक्षु जवानों की नियमित फिजिकल ट्रेनिंग चल रही थी। इसके तहत उन्हें करीब 16 किलोमीटर लंबी दौड़ का अभ्यास कराया जा रहा था। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जवानों को काफी परेशानी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.