मधुबनी, अप्रैल 25 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। जिले में इन दिनों बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच प्राथमिक विद्यालयों का संचालन बच्चों के लिए मुश्किल बनता जा रहा है। वर्तमान समय में कई स्कूलों में कक्षाएं दोपहर करीब 12:20 बजे तक चल रही हैं, जिससे छोटे बच्चों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप, उमस और गर्म हवा के कारण छात्र-छात्राओं की हालत खराब हो रही है। स्कूलों से लौटते समय बच्चों को सीधे धूप में घर जाना पड़ता है, जिससे चक्कर आना, सिर दर्द और थकान जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि सुबह के समय पढ़ाई कराना ज्यादा सुरक्षित होगा, लेकिन वर्तमान समय सारिणी बच्चों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है।डीईओ यह भी पढ़ें- तेज धूप में स्कूल संचालन से बच्चों की बढ़ी परेशानी अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि सभी स्कूलों में समुचित व्यवस...