महोबा, मई 22 -- महोबा, संवाददाता। दिनों दिन पारा चढ़ रहा है। तेज धूप पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ रही है। गर्मी से दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। लोग गर्मी के सितम से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे है। गर्मी से बचाव के लिए अब धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरु हो गया है। इन दिनों आसमान से सूरज की किरणें आग उगल रहीं है। सुबह होती ही सूरज की तल्ख किरणों से पारा बढ़ने लगता है। दोपहर में गर्मी के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे है। शुक्रवार को पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तपिश से बेहाल हो रहे है। लोगों का कहना है कि ऐसी गर्मी पिछले कई वर्षो में नहीं देखी। गर्मी अब लोगों के सेहत के लिए परेशानी का कारण बन रही है। यह भी पढ़ें- पारा @ 45 : आसमान से रोज बरस रही आगगर्मी से बेहाल राहगीरों को पिलाया शर्बत महोबा...