कुशीनगर, मई 27 -- कुशीनगर। निज संवाददाता जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन ने श्रमिकों एवं नियोक्ताओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने कहा कि लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव के लिए श्रमिक अपने सिर को सूती गमछे, टोपी आदि से ढककर रखें तथा पर्याप्त मात्रा में पेयजल का सेवन करते रहें।उन्होंने सभी नियोक्ताओं से अपेक्षा की है कि अत्यधिक तापमान और रेड अलर्ट की स्थिति में निर्माण कार्य, फैक्ट्री संचालन तथा बाहरी श्रम कार्यों के समय में आवश्यक बदलाव किया जाए। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रमिकों से प्रत्यक्ष धूप में कार्य न कराया जाए। यह भी पढ़ें- हीटवेव, लू से बचाव को लेकर मजदूरों को किया जाएगा जागरूक श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यस्थलों...