लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताबाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को उनके अनुयायियों का उत्साह अपने उत्कर्ष पर था। गोमतीनगर स्थित डा.भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर सुबह से ही बसपाइयों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो रात तक जारी रहा। बसपा ने डा.अंबेडकर जयंती के माध्यम से विपक्षी दलों को अपनी ताकत व एकजुटता का एहसास कराया। प्रदेश के सभी जिलों से बसपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में परिवार के साथ पहुंचे और डा.अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।सामाजिक परिवर्तन स्थल के बाहर सजे मेले में बसपाइयों ने डा.अंबेडकर के चित्र व प्रतिमा के साथ ही पार्टी की प्रचार सामग्री की भी खरीदारी की। यह भी पढ़ें- बहुजन समाज की सुरक्षा, सम्मान व विकास का आंकलन जरूरी : मायावती गीत-संगीत के कार्यक्रमों के बीच कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.