तेज धूप में भी टंकी का पानी गर्म नहीं होगा, अपनाएं ये 6 सस्ते तरीके
नई दिल्ली, मई 13 -- तेज धूप की वजह से छत पर रखी पानी की टंकी का पानी बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है और नल खोलते ही ऐसा लगता है जैसे खौलता पानी हाथ जला देगा। गर्मी के दिनों में ज्यादातर घरों की ये प्रॉब्लम होती है। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ उपाय करना जरूरी है। नहीं तो सुबह-शाम हर वक्त पानी का काम होता है और गर्म पानी की वजह से नहाना-धोना सब मुश्किल हो जाता है। टंकी का पानी गर्म ना हो इसके लिए ये उपाय आजमाएं।टंकी के ऊपर छाया करें जिस जगह पर पानी की टंकी रखी है उसके ऊपर छाया कर दें। छाया करने के लिए आप प्लास्टिक की शीट, टिन शेड या फिर बांस की चटाई बनाकर लगवा दें। इससे डायरेक्ट धूप टंकी पर नहीं लगेगी और पानी बहुत ज्यादा गर्म होने से बचा रहेगा।जूट की बोरी से ढंके पानी की टंकी पर सीधी धूप पड़ती है और पानी बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है तो सस्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.