बांदा, मई 9 -- अतर्रा, संवाददाता। कस्बा में शनिवार को कड़ी धूप के बीच लोग जाम से जूझते रहे। जाम में पिसते रहे छात्र-छात्राओं को घर पहुंचने में काफी बिलंब हुआ। नरैनी रोड पर घंटों जाम लगा रहा, पर कहीं पुलिस नजर नही आई। नगर का प्रत्येक बाजार, तिराहा व चौराहा इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है। लोगों को रोज जाम का सामना करना पड़ रहा है। बांदा रोड, रोडवेज बस अड्डा, नरैनी तिराहा, गांधी चौक, चूड़ी गली, तेल गली आदि में पुलिस प्रशासन जाम की अनदेखी कर रहा है। यहां जेठ की दोपहर में लोग जाम से जूझते हैं। इस समस्या से पैदल यात्रियों और छोटे-छोटे बच्चों को जूझना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मानगो से साकची तक जाम, हजारों वाहन फंसे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.