तेज धूप ने शहर की सड़कों पर रहा सन्नाटा
फतेहपुर, मई 10 -- फतेहपुर। बीते दिनों आंधी बारिश होने के साथ ही लोगों को तीखी गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जिले के लोग रविवार को परेशान रहे। तेज धूप के कारण दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जिससे शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर भी वाहनों की संख्या घट गई, जिन्हें बहुत जरूरी कार्य था वे सिर को गमछा से ढंककर किसी तरह घर से बाहर निकले। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते चार दिनों में अब तक पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा यदि इसी तरह तापमान में वृद्धि होती रही तो आगामी पांच दिनों में मौसम का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा, तब लोगों की दिक्कतें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.