कटिहार, अप्रैल 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान करीब 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री का अंतर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। यह भी पढ़ें- दिन व दिन गर्म होते जा रहा है मौसम, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल आसमान पूरी तरह साफ रहा और मौसम शुष्क बना रहा, जिससे धूप की तीव्रता और अधिक महसूस की गई।दोपहर के समय जनजीवन पर दिखा असरमौसम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.