मुंगेर, मई 22 -- ​तारापुर,निज संवाददाता। गुरुवार को तारापुर और आसपास के इलाकों में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।सूर्य की तीखी किरणों की वजह से लोग परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर सा गया। इस झुलसा देने वाली गर्मी और गर्म हवाओं का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल ,तीन दिन राहत के आसार नहींबच्चों पर असर इस भीषण तपिश में सबसे ज्यादा परेशानी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के छोटे बच्चों को हो रही है। दोपहर में जब स्कूल की छुट्टी होती है, तो कड़कती धूप और लू के थपेड़ों के बीच बच्चों को घर लौटना पड़ रहा है। कई बच्चों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आने, उल्टी और तेज सिरदर्द की शिकायतें सामने आ रही हैं। यह भी पढ़ें- सरायकेला में पारा ...