संतकबीरनगर, अप्रैल 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तपती दोपहरी में लू के थपेड़ों ने जन जीवन पूरी तरह से बेहाल कर दिया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान की अधिकता के चलते समूचा शरीर पूरी तरह से झुलस रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का सबसे अधिक असर नौनिहालों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। जिले लोगों के घरों में एसी और कूलर है वह लोग एसी के सहारे दिन गुजार रहे हैं।गर्मी अपने शबाब पर है और भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। यह भी पढ़ें- धूप और गर्म हवाओं से परेशान हो रहे लोग दिन में दस बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। कड़ाके की गर्मी लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर रही है। किसान भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.