तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, दोपहर में सूनी रहीं सड़कें
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर आंधी-तूफान और बारिश के बाद मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। पिछले दो दिनों से जनपद में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।
गर्मी का असर सुबह 10 बजे के बाद ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए कि लोगों के पसीने छूटने लगे। दोपहर होते-होते शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शिव चौक, भगत सिंह रोड, मेरठ रोड, रुड़की रोड, कोर्ट रोड, नई मंडी और गांधी कॉलोनी जैसे व्यस्त इलाकों में भी ट्रैफिक काफी कम दिखाई दिया।
छोटे दुकानदारों की बढ़ी चिंता: कारोबार हुआ प्रभावित भीषण गर्मी और लू के चलते लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। जरूरी काम से बाहर निकले दोपहिया वाहन चालक चेहरे और सिर को कपड़े से ढककर चलते नजर आए। अधिकांश लोग शाम ढलने के बाद ही बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.