तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी, हवा चलने से प्रदूषण में मामूली राहत
गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दिनभर खिली तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को अच्छी-खासी गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, धूप के साथ-साथ हल्की हवाएं भी चलती रहीं, जिसके कारण प्रदूषण के स्तर में लोगों को मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस दिनों से शहर का तापमान सामान्य औसत से नीचे चल रहा था, जिससे मौसम कुछ हद तक सुहावना बना हुआ था। लेकिन अब पारे ने फिर से छलांग लगा दी है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण दिन के समय सड़कों पर निकलने वाले लोगों को अब गर्मी सताने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.