तेज धूप ने फिर बढ़ाई परेशानी, बारिश से मिली राहत बेअसर
बस्ती, जून 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में शनिवार को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन रविवार सुबह से निकली तेज धूप ने मौसम का मिजाज फिर बदल दिया। सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रही। हालांकि अवकाश का दिन होने के कारण सुबह सड़कों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही और अधिकांश लोग घरों में ही रहे।रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए अंगोछा, टोपी, चश्मा और हेलमेट का सहारा लेते नजर आए, जबकि महिलाएं और युवतियां स्टॉल व छाते का इस्तेमाल करती दिखीं। यह भी पढ़ें- तेज धूप ने फिर बढ़ाई परेशानी, बारिश से मिली राहत बेअसर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.